आरपीएफ ने डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चो को रेलवे लाइन क्राॅस न करने तथा चलती ट्रेन में पत्थर आदि न फेंकने के प्रति किया जागरूक 

Oct 20, 2023 - 15:24
 0  0
आरपीएफ ने डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चो को रेलवे लाइन क्राॅस न करने तथा चलती ट्रेन में पत्थर आदि न फेंकने के प्रति किया जागरूक 

आरपीएफ ने डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चो को रेलवे लाइन क्राॅस न करने तथा चलती ट्रेन में पत्थर आदि न फेंकने के प्रति किया जागरूक 

 हरदोई (आरएनआई)मुरादाबाद क्षेत्र में चलती ट्रेन पर किसी बच्चे के द्वारा पत्थर मारने से एक बच्चा घायल हो गया इसका संज्ञान लेते हुए रेलवे ने मुरादाबाद क्षेत्र के सभी रेलवे स्टेशनों के आसपास चल रहे स्कूलों के बच्चों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है गुरुवार को श्री डालसिंह मेमोरियल स्कूल में रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक गम्मू राम तथा कांस्टेबल जमील खान के द्वारा बच्चों को चलती ट्रेन में पत्थर न फेंकने की सीख दी गई इसके अलावा यह भी अपील की गई कि यदि रेलवे क्रॉसिंग पर गेट बंद हो तो गेट बंद होने के दौरान रेलवे लाइन को क्रॉस न करें इससे दुर्घटना हो सकती है उन्होंने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि चलती ट्रेन में पत्थर फेंकने अथवा गेट बंद होने पर रेलवे लाइन क्रॉस करने की किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर 139 पर कॉल कर सकते हैं । उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चलती रेल पर पत्थर फेंकने अथवा फाटक बंद होने पर रेलवे लाइन क्रॉस करने वाले के खिलाफ धारा 153 के अंतर्गत 10 वर्ष की सजा भी हो सकती है जिसके चलते उसका कैरियर खराब हो सकता है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में विनीता शुक्ला, रचना प्रजापति, अर्पिता सिंह, कविता गुप्ता ,सोनी तिवारी, मनसा बाजपेई, कोमल यादव, सोनम शुक्ला, रेखारानी ,पायल गुप्ता, सानिया गुप्ता, शशिबाला शीलू मिश्रा नजरीन बानो, साक्षी मिश्रा, अपर्णा, पूजा सिंह पूजा मिश्रा,आरती वर्मा ,आरती मिश्रा, संजय गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, संजय , रामप्रकाश पांडेय , भूपेश सिंह, देवेश प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)