मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों एवं केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठक हुई संपन्न

युवा मोर्चा करेगा केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया का इतिहासिक स्वागत। 

Jun 20, 2024 - 19:56
Jun 20, 2024 - 19:56
 0  2.8k
मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों एवं केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठक हुई संपन्न

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गुना द्वारा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला बैठक हुई संपन्न। युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा निर्देश के अंर्तगत युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रम विश्व योग दिवस एवं 25 जून को आपात काल दिवस पर विचार गोष्ठी कार्यक्रमों को लेकर साथ ही गुना लोकसभा से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय मंत्री के रूप में प्रथम गुना नगर आगमन के स्वागत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को युवा मोर्चा की गुना की जिला बैठक भाजपा  कार्यलय हाट रोड पर आयोजित की गई। 

बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

 बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, शैलेंद्र सिंह रघुवंशी, वीरेंद्र सिंह धाकड़,विकास जैन नखराली,कविंद चौहान, नितेश भार्गव, संगम सोनी, ओम प्रकाश कुशवाह, गौरव यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिकरवार ने कहा की केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया की इतिहासिक जीत का श्रेय गुना के एक एक कार्यकर्ता को जाता है आप सभी धन्यवाद के पात्र है और गुना लोकसभा जीत के बाद प्रथम बार श्री सिंधिया जी का गुना आगमन हो रहा हे तो उनका मोर्चा के कार्यकर्ता इतिहासिक स्वागत करें यह में आप सभी से आग्रह करता हु।

 बैठक में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री धाकड़ ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रवि गुर्जर ने किया तो वही आभार जिला महामंत्री विक्की छारी द्वारा माना गया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0