अमृतसर बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन: एक ही रात में छह पाकिस्तानी ड्रोन ढेर, हेरोइन जब्त
नई दिल्ली (आरएनआई) सीमा सुरक्षा बल 'बीएसएफ' के सतर्क जवानों ने गुरुवार की रात एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए, अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में कई घटनाओं में 6 पाकिस्तानी नार्को ड्रोन मार गिराए। सर्च के दौरान खेतों में पड़े हेरोइन के 4 पैकेट भी बरामद किए गए हैं।
बीएसएफ के मुताबिक, 17 जुलाई की रात को ड्यूटी पर तैनात सतर्क जवानों ने अमृतसर सीमा पर लगातार ड्रोन घुसपैठ को रोका। जवानों ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए, सीमा पर तैनात तकनीकी प्रतिरोधक उपायों को सक्रिय किया। इनकी मदद से पाकिस्तान की ओर से आने वाले हर नार्को ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया गया।
इसके बाद बीएसएफ द्वारा की गई तलाशी में पुलमोरन गांव के पास खेतों से 4 डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन और संदिग्ध हेरोइन के 3 पैकेट (कुल वजन-1.744 किलोग्राम) बरामद किए गए। ड्रोन से मादक पदार्थों के पैकेट जुड़े हुए पाए गए। रात के समय रोरांवाला खुर्द गांव के पास इसी तरह के एक अभियान में, सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन के साथ एक पैकेट हेरोइन (कुल वजन- 596 ग्राम) बरामद किया। यह ड्रोन, रोधी उपाय में तकनीकी व्यवधान के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
शुक्रवार की सुबह धनोई कलां गांव के आसपास के क्षेत्र में तकनीकी रोधी उपाय के सक्रिय होने पर एक और डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन को रोका गया। जवानों ने उसे भी मार गिराया। कुछ घंटों के दौरान बीएसएफ द्वारा चलाए गए अभियानों में 6 डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन और 2.340 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। सीमा पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों और तकनीकी जवाबी उपायों के त्रुटिहीन प्रदर्शन के कारण ऐसी अविश्वसनीय उपलब्धियां हासिल हुई है। इससे पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को ध्वस्त किया गया। इस अभियान से सीमा पार के सक्रिय पाकिस्तानी नार्को-आतंकवाद सिंडिकेट को करारा झटका लगा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



