अटेवा पेंशन बचाओ मंच की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक बीआरसी में हुई आयोजित

Aug 8, 2024 - 20:11
Aug 8, 2024 - 20:11
 0  432
अटेवा पेंशन बचाओ मंच की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक बीआरसी में हुई आयोजित

कछौना(हरदोई):( आरएनआई )अटेवा पेंशन बचाओ मंच की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक बीआरसी  में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक संयोजक आशीष कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में प्रदेश सलाहकार ओमप्रकाश कनौजिया, मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, जिला अध्यक्ष जैनुल खान, जिला कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा और सोशल मीडिया प्रभारी गौरी शंकर प्रजापति ने प्रतिभाग  किया। कार्यक्रम में संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा आगामी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर सफल करने हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गई जिसके अंतर्गत 15 जुलाई से जारी सदस्यता अभियान को तीव्र गति प्रदान करना तथा सभी पेंशन विहीन को आंदोलन से जोड़ना इसके साथ ही एक से 10 अगस्त के बीच ब्लॉक स्तर पर प्रस्तावित एनपीएस निजीकरण भारत के लिए घातक विषय पर चर्चा होनी है, इस पर विस्तार से चर्चा की गई ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से संगठन द्वारा घोषित कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु जुड़ने का आह्वान किया। प्रदेश सलाहकार  ओमप्रकाश कनौजिया ने संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षक कर्मचारियों ने संघर्ष के दम पर ही उपलब्धियां हासिल की हैं। जिलाध्यक्ष जैनुल खान ने आगामी कार्यक्रमों में सभी शिक्षक कर्मचारियों को प्रतिभाग करने का आह्वान किया। साथ ही पुरानी पेंशन प्राप्त करने वाले साथियों को बधाई दी एवं उनसे सभी शिक्षक कर्मचारियों की पेंशन बहाल होने तक दोगुनी ताकत एवं गति से आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। ब्लॉक कार्यकारिणी के सभी मनोनीत पदाधिकारियो को बधाई दी। जिला उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा ने सभी साथियों से बताया कि अटेवा एकमात्र संगठन है जो सभी के लिए लड़ाई लड़ रहा है इसलिए हम लोगों का दायित्व बन जाता है कि सभी लोग संगठन के आह्वान पर समर्पित होकर साथ दें। मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा ने कहा कि जिस तरह सड़क से सदन तक पेंशन का मुद्दा उठ रहा है। सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी ही पड़ेगी। कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र प्रजापति ने बताया कि सदस्यता किसी भी संगठन की रीढ़ है और जितने ज्यादा सदस्य किसी भी संगठन के होंगे, संगठन उतना ही मजबूत होगा। इस अवसर पर ब्लॉक कछौना से विज्ञापन आधारित पेंशन योजना में चयनित हुए अनिल कुमार, चंद्र प्रकाश, हरिराम, ओमप्रकाश, संजय कुमार, सुनीता राठौर, वंदना सिंह, विपिन कुमार, अनिल कुमार सिंह, कृष्ण किशोर, राजेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सचिन कुमार शुक्ला, सत्येंद्र कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया जिसमें माधुरी पटेल को ब्लॉक संयोजिका, मंगेश कुमार प्रजापति को ब्लॉक उपाध्यक्ष, दुष्यंत कुमार को ब्लॉक संगठन मंत्री, अखिलेश कुमार व योगेश कुमार को ब्लॉक मंत्री, वंदना अग्रवाल और योगेश तिवारी को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया तथा ब्लॉक कछौना के लिए उत्कृष्ट कार्य करने हेतु दीपक कुमार दीक्षित, राम लखन, माधुरी पटेल, रमेश कुमार, पुष्पेंद्र, सिंह पंकज कटियार को सम्मानित किया गया। मनोनीत पदाधिकारियो ने एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया तथा संकल्प लिया कि ब्लॉक के सभी विभागों के एक-एक कर्मचारी को संगठन से जोड़ना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामनरेश त्रिपाठी, जगबीर सिंह, राजेश कुमार, लाल बहादुर, ज्योति श्रीवास्तव, मनोज कुमार, दीपक दीक्षित, महक जहां, पंकज कटियार, पुष्पेंद्र, चंद्रकेश, वंदना अग्रवाल, राम लखन पाल, योगेश तिवारी, पंचायत राज विभाग से रमेश वर्मा, जयप्रकाश, प्यारेलाल, दिनेश कुमार, कासिफ् अब्बास, प्रवीण, शोभा, अमित, ओम प्रकाश, राम सागर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।


Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)