हरदोई में हिरासत में युवक की मौत पर बवाल, शव थाने पर रखकर परिजनों ने काटा हंगामा

Sep 1, 2025 - 17:53
Sep 1, 2025 - 17:57
 0  1.6k

हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस हिरासत में युवक रवि राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा मच गया। रवि को पुलिस ने मुकदमा संख्या 567/25, धारा 87 और 137(2) BNS में गिरफ्तार किया था, जहां 31 अगस्त की रात उसकी मौत हो गई। परिजनों के आरोपों के बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए विवेचक बरुण शुक्ला, डायल-100 के दो सिपाहियों और लड़की के परिजनों पर मुकदमा दर्ज कराया तथा विवेचक और थाना प्रभारी शिव गोपाल को निलंबित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ कराया गया, पर जब शव गांव लौटा तो हजारों ग्रामीण आक्रोशित होकर कोतवाली पहुंचे और शव थाने के सामने रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीबीआई जांच की मांग करने लगे। हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया और मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी ने परिजनों को निष्पक्ष जांच व मुआवजे का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया, जिसके बाद ग्रामीण शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए गांव लौट गए।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)