हरदोई में रक्षाबंधन पर यातायात नियमों की अनदेखी, शाहाबाद में डबल डेकर बस की छत पर बैठे दिखे यात्री

Aug 9, 2025 - 08:02
Aug 9, 2025 - 08:04
 0  1.4k
हरदोई में रक्षाबंधन पर यातायात नियमों की अनदेखी, शाहाबाद में डबल डेकर बस की छत पर बैठे दिखे यात्री

हरदोई (आरएनआई) रक्षाबंधन के दिन शनिवार सुबह हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखीं, जब नगर के मुख्य मार्ग से गुजर रही एक डबल डेकर बस की छत पर कई यात्री, जिनमें बच्चे महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे, बैठे नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह बस शाहाबाद से हरदोई जा रही थी और छत पर बैठकर सफर करना न केवल जानलेवा था बल्कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 123 व भारतीय दंड संहिता की धारा 336, 337 और 338 के तहत दंडनीय अपराध भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों पर इस तरह ओवरलोड होकर चलना आम है, लेकिन यातायात पुलिस व परिवहन विभाग कार्रवाई से कतराते हैं। इस लापरवाही पर समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहन संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)