हरदोई में फर्जीवाड़ा: पासी के नाम पर ब्राह्मण की ज़मीन हड़पी, पीड़ित ने सीएम से लगाई गुहार

Sep 19, 2025 - 10:12
Sep 19, 2025 - 10:12
 0  189

हरदोई (आरएनआई) जनपद हरदोई में ज़मीन की हेराफेरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। डबल इंजन की सरकार लगातार गलत काम करने वालों पर कार्रवाई और जेल भेजने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर फर्जीवाड़ा जारी है।

ग्राम भेलावा, पोस्ट बघौली निवासी हरद्वारी पुत्र आत्माराम (जाति ब्राह्मण) ने जनसुनवाई के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि वे पिछले 50 वर्षों से ग्राम ढकिया (बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र) स्थित गाटा संख्या 1092 और 1093 की भूमि पर खेती कर रहे हैं।

उनका आरोप है कि ग्राम ढकिया खुर्द (म. कोथावा, तहसील संडीला) की रेनू पत्नी नन्हेलाल, सुष्मी देवी पत्नी शिशुपाल व गुड्डी पत्नी ब्रह्मादीन ने संडीला के ग्राम न्यायालय में कार्यरत एडवोकेट शिवेंद्र सिंह की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज़ तैयार करवा उनकी ज़मीन का बैनामा करा लिया।

शिकायत के अनुसार 22 जनवरी 2025 को हरद्वारी पुत्र आत्माराम नामक एक अन्य व्यक्ति (जाति पासी) को खड़ा कर उनकी जगह कागज़ तैयार करवाए गए और आधी ज़मीन विपक्षी महिलाओं के नाम दर्ज करवा दी गई।

पीड़ित हरद्वारी ब्राह्मण का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में मांग की है कि एडवोकेट शिवेंद्र सिंह, रेनू पत्नी नन्हेलाल, सुष्मी देवी पत्नी शिशुपाल, गुड्डी पत्नी ब्रह्मादीन और फर्जी हरद्वारी पुत्र आत्माराम (जाति पासी) के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)