हरदोई में धान खरीद की समीक्षा: जिलाधिकारी ने की सख्त निर्देशों के साथ बैठक

Nov 22, 2025 - 20:49
Nov 22, 2025 - 20:51
 0  162
हरदोई में धान खरीद की समीक्षा: जिलाधिकारी ने की सख्त निर्देशों के साथ बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा ने धान खरीद की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला प्रबन्धक पी०सी०एफ०, पीसी०यू०, यू०पी०एस०एस०, मण्डी सचिव, प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम आदि मौजूद रहे। जनपद में अबतक 36490.166 मी०टन की धान खरीद 5365 किसानों से की गई है। धान खरीद हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक कय केन्द्र प्रभारी केन्द्र पर आये किसानों को नियमानुसार टोकन वितरित कर खरीद करें। प्रत्येक कय केन्द्र प्रभारी टोकन रजिस्टर मेन्टेन रखें। सिटी मजिस्ट्रेट, डिप्टी आरएमओ एवं मण्डी सचिव को निर्देशित किया गया कि हरदोई मण्डी में टोकन के अनुसार खरीद करायें, जिससे मण्डी में अधिक भीड़ न हो व किसानों को कोई असुविधा न हो। समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कय केन्द्रों का निरीक्षण करते रहें। जनपद की मण्डियों में कीत धान के नियमानुसार राइस मिलों को शीघ्र प्रेषण करने के निर्देश सभी कय एजेन्सियों को दिये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)