हरदोई में एसपी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर दी तिरंगे को सलामी

Aug 15, 2025 - 10:26
Aug 15, 2025 - 10:27
 0  459

हरदोई (आरएनआई) 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाइन, हरदोई में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। देशभक्ति के माहौल में आयोजित इस समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

एसपी जादौन ने पुलिस पेंशनर्स, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन और शहीदों के परिवारजनों से मिलकर उनका सम्मान किया। उन्होंने शहीदों की शहादत को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान के कारण ही हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया और सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस कर्मियों ने एक स्वर में तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)