हरदोई में आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने दिव्यांगजन को सहायक उपकरण किये वितरित

Dec 12, 2025 - 19:21
Dec 12, 2025 - 19:22
 0  378
हरदोई में आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने दिव्यांगजन को सहायक उपकरण किये वितरित

हरदोई (आरएनआई) आईटीआई हरदोई में नितिन अग्रवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्यनिषेध, प्रेमावती पीके वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष, तथा अजीत सिंह बब्बन, जिलाध्यक्ष के कर-कमलों द्वारा दिव्यांगजन बंधुओं को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्मार्ट केन आदि सहित कुल 144 लाभार्थियों को 139 सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी संजय कुमार निगम ने दिव्यांगजन हेतु दुकान संचालन/निर्माण, पेंशन, सहायक उपकरण आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी हरदोई, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी तथा समस्त दिव्यांगजन स्टाफ उपस्थित रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)