हरदोई: गर्रा नदी उफान पर, तटवर्ती गांवों में दहशत, प्रशासन मौन

Sep 5, 2025 - 10:08
Sep 5, 2025 - 10:09
 0  2.2k

हरदोई (आरएनआई) पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश व बैराजों से छोड़ा जा रहे पानी ने गर्रा नदी को उफान पर ला दिया है। जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। वासितनगर, उमरिया धानी, कालागाडा, वारी, गनुआपुर, सिंगुलापुर, गुजीदेई, परेली, खजुहाई, कहारकोला, अतर्जी, गुटकामऊ, बैजूपुर समेत सैकड़ों गांव प्रभावित हो सकते हैं। सबसे ज्यादा खतरा धान की फसलों में होने का खतरा मंडराता दिखाई दे रहा है।नदी का पानी खेतों में घुसने से धान की हजारों बीघा फसल बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश और जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो खरीफ की पूरी पैदावार चौपट हो जाएगी। वहीं नदी का रौद्र रूप देखकर निचले इलाकों में रह रहे ग्रामीण अपने परिवार और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं। कटान और जलभराव से मकानों के गिरने का भी खतरा मंडरा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। न तो राहत शिविर बनाए गए हैं और न ही कटान रोकने के प्रयास शुरू हुए हैं। लोगों ने शासन-प्रशासन से तत्काल मदद, राहत सामग्री और बचाव दल भेजने की मांग की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)