हरदोई के रंजना होटल में अधिवक्ता से मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

Jan 6, 2026 - 12:39
Jan 6, 2026 - 12:40
 0  1.5k
हरदोई के रंजना होटल में अधिवक्ता से मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

हरदोई (आरएनआई) कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित रंजना होटल में अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 04 जनवरी 2026 को वादी रोहित सिंह पुत्र लल्लू सिंह, निवासी ग्राम नयागांव मुबारकपुर, थाना कोतवाली शहर, जनपद हरदोई ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने उसके व उसके साथी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के दौरान अधिवक्ता को चोटें भी आई थीं।

तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पर मु0अ0सं0 07/26, धारा 352/351(3)/109(1)/110/3(5) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

रामकृपाल उर्फ छोटू पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम रामपुर कोड़ा, पोस्ट चंदेली, थाना मझिला, जनपद हरदोई।

जतिन उर्फ शशांक त्रिवेदी पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी मोहल्ला औलादगंज, कस्बा व थाना सांडी, जनपद हरदोई।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)