हम धर्म की राजनीति नहीं करते : दिग्विजय सिंह

प्रदेश के चुनावों में राममंदिर छाया हुआ है। भाजपा के लगभर हर स्टार प्रचारक इसका श्रेय लेते दिख रहा है। मामले में अब मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है। 

Nov 12, 2023 - 12:00
 0  567
हम धर्म की राजनीति नहीं करते : दिग्विजय सिंह

सीहोर, (आरएनआई) हमारी पार्टी, कांग्रेस धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती है। राजनीति में धर्म का उपयोग नहीं होना चाहिए। राम मंदिर के निर्माण में शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख दिए, जबकि मैंने एक लाख 11 हजार रुपए दिए। भाजपा जब भी चुनाव आते हैं, धर्म के नाम पर राजनीति करती है।

यह बात शनिवार को इछावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के समर्थन में झागरिया में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। तीन दिसंबर को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इछावर क्षेत्र में अनेक समस्या है। इसका निराकरण हमारी पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक पटेल करेंगे। दिग्विजय ने प्रदेश के मुखिया शिवराज को घोषणावीर बताते हुए वर्तमान सरकार को घोटाले और कमीशन की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि अब जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है, और प्रदेश भर में कांग्रेस की सुनामी चल रही है। इस सुनामी में शिवराज की भाजपा सरकार बह जाएगी और जनता कांग्रेस को विजय बनाकर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में स्थापित करेगी।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2003 से लगातार भाजपा की सरकार है। हम लोगों ने 1993 से 2003 के बीच में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, तब अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को अधिकार दिए। खेती के लिए पट्टे दिए। आवास के पट्टे दिए। पंचायती राज दिया, जिसमें शिक्षाकर्मी और पंचायत कर्मी की नियुक्तियां हुईं। जन स्वास्थ्य रक्षक बने। पूरी तरीके से जो लोग चुनकर आते थे ग्राम पंचायत में, उनको अधिकार मिले। नामांतरण-बंटवारा पंचायत में ही हो जाता था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अब हर नामांकन-बंटवारे में पैसा लगता है। नियुक्तियां नहीं हो रही हैं, व्यापमं हो रहा है। गरीबों के बच्चों को नौकरियां नहीं मिलीं, क्योंकि उनके पास पैसा नहीं था रिश्वत देने के लिए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.