श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, संगठन विस्तार और सनातन संस्कृति सशक्तिकरण पर जोर

May 7, 2026 - 18:31
 0  1k
श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, संगठन विस्तार और सनातन संस्कृति सशक्तिकरण पर जोर

नई दिल्ली/गोरखपुर/लखनऊ/जौनपुर (आरएनआई) श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज (जगतगुरु, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा), राष्ट्रीय अध्यक्ष – अखिल भारत हिंदू महासभा एवं संत महासभा के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद उत्तर प्रदेश के संयोजक/प्रदेश अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भइया’ (एडवोकेट), जौनपुर द्वारा श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद उत्तर प्रदेश संगठन में जौनपुर निवासी दयाल सरन श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष, गोरखपुर निवासी संतोष कुमार मिश्रा,जौनपुर के मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट को प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीवास्तव को सरायमोइद्दीनपुर निवासी अवनीश कुमार यादव को प्रदेश सचिव एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी घोषित किया हैं।

श्री चित्रगुप्त भगवानअखाड़ा परिषद के प्रदेश संयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने बताया कि परमपूज्य सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के नेतृत्व में देशभर में अखाड़ा परिषद संगठन का विस्तार किया जा रहा है जिसमें सर्व समाज हिन्दू समाज को जोड़ा जाएगा तथा उत्तर प्रदेश में संगठन को सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाया जा रहा है।

श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद एवं महर्षि महेश योगी के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना, युवाओं को सही दिशा देना एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। परिषद द्वारा युवाओं के चरित्र निर्माण, वृक्षारोपण, नदियों की सफाई, पर्यावरण संरक्षण, नारी सम्मान एवं सुरक्षा, जीव रक्षा, तथा गरीब, पीड़ित एवं जरूरतमंदों की सेवा जैसे कार्य किए जाएंगे।

परिषद का एक प्रमुख लक्ष्य भगवान चित्रगुप्त मंदिरों को सशक्त बनाना, उनसे जन-जन को जोड़ना, तथा अन्य सभी सनातन मंदिरों को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं संरक्षित बनाना है। समाज को अपने धार्मिक अनुष्ठानों, संस्कारों एवं परंपराओं के प्रति प्रेरित किया जाएगा तथा संत-महात्माओं एवं गुरुओं के सम्मान को बढ़ावा दिया जाएगा। परिषद का संकल्प है कि सभी कार्य संवैधानिक एवं विधि-सम्मत तरीके से किए जाएंगे।

समाज में समरसता स्थापित करने हेतु “सहभोज” कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सभी वर्गों के लोग एक साथ बैठकर भोजन करेंगे, राष्ट्र, धर्म एवं मानवता की रक्षा पर चिंतन करेंगे तथा आपसी प्रेम और एकता को सुदृढ़ करेंगे।

परिषद का लक्ष्य है कि इसकी शाखाएं पूरे भारत के प्रत्येक स्तर पर तथा विश्व के विभिन्न देशों में स्थापित हों, जिससे “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को साकार किया जा सके और मानवता, सेवा एवं एकता का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित हो।

परिषद ने विशेष रूप से कायस्थ समाज, जो भगवान चित्रगुप्त के वंशज माने जाते हैं, से आह्वान किया है कि वे आगे आकर संगठन से जुड़ें, अपनी सामाजिक शक्ति को बढ़ाएं तथा समस्त समाज को जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभाएं। साथ ही सभी वर्गों के लोगों से भी संगठन के साथ जुड़कर राष्ट्र, धर्म एवं समाज के उत्थान में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद के संस्थापक अध्यक्ष एवं परमाध्यक्ष सनातन सम्राट जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज (श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा) के नेतृत्व में संगठन का मूल उद्देश्य उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर राष्ट्र और धर्म को सशक्त बनाना तथा सनातन संस्कृति का विश्वव्यापी प्रचार-प्रसार करना है। उनके मार्गदर्शन में संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्य करते हुए समाज को संगठित करेगा।

परिषद का यह भी संकल्प है कि स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के आदर्शों एवं दिशा-निर्देशन का पालन करते हुए संगठन को एक सशक्त, अनुशासित एवं राष्ट्रहितकारी मंच के रूप में विकसित किया जाए, जिससे समाज में एकता, संस्कार और जागरूकता का विस्तार हो तथा भारत को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

 भगवान श्री चित्रगुप्त अखाड़ा परिषद उत्तर प्रदेश संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री संतोष कुमार मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव प्रदेश सचिव एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अवनीश कुमार यादव जी के बनने पर प्रदेश मीडिया प्रभारी वागीश चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार , प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक वरिष्ठ पत्रकार,प्रदेश उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव , प्रदेश महामंत्री संगठन गिरिजेश श्रीवास्तव को ,डॉ संदीप श्रीवास्तव श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश, अखाड़ा परिषद गोरखपुर जिला अध्यक्ष अभय कुमार, जिला महासचिव अरुण श्रीवास्तव , महेश कुमार श्रीवास्तव,विनय श्रीवास्तव, अजय बहादुर सिंह डॉ. रमाशंकर श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र खरे, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, गोपाल गुप्ता, दीपक सक्सेना, अजय वर्मा अज्जू, शशि श्रीवास्तव, राजकुमार शर्मा, लालचंद्र गुप्ता,राकेश श्रीवास्तव, सुनील पांडेय, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, रविन्द्र मौर्य, गिरिजेश श्रीवास्तव, विनय चंद्र लाल कर्ण, विजय क्रांति श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, संतोष श्रीवास्तव सोनू,रामलाल सिंह, रामकृष्ण बिंद (बाबा जी) अजीत सेठ, विमल सिंह, विवेक सेठ डॉ संजय श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, राजीव अग्रहरि, श्याम सिंह सोमवंशी, विनय कुमार उपाध्याय राय अभय योगेश श्रीवास्तव, गोविंद यादव,कुंज बिहारी गुप्ता, राजीव सिंह सुधीर सहाय ,अजीत सिंह प्रधान ,सुमन गुप्ता, काव्य गुप्ता, खुशबू गुप्ता जय चतुर्वेदी ,जयमाला सिंह राजेश गुप्ता, शिवांश श्रीवास्तव , पुजारी लाल बाबा, संदीप श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि इन लोगों के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद संगठन और अधिक सशक्त मजबूत होगा।

उक्त आशय की जानकारी श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष/संयोजक श्री राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट जौनपुर ने दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.