सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल कोलकाता में लेंगे शपथ
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। डिप्टी CM के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग चुकी है। दूसरा डिप्टी CM दार्जिलिंग से पुरुष विधायक होगा। सुवेंदु के पास गृह मंत्रालय का प्रभार होगा।
सुवेंदु विधायक दल की बैठक के लिए कोलकाता के कंवेंशन सेंटर पहुंच गए हैं। उन्होंने नए विधायकों से मुलाकात की। अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक में सीएम के नाम को ऐलान होगा।
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कल 10 बजे मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



