सवायजपुर में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के जन्मदिन पर विशाल भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
हरदोई (आरएनआई) उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री माननीय नितिन अग्रवाल के 44वें जन्मदिन के अवसर पर सवायजपुर में भव्य एवं धार्मिक माहौल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख समाजसेवी चंद्र विशाल दीक्षित ने भंडारे का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया।
भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं, नगरवासियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों की मधुर धुन गूंजती रही, जिससे वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने मंत्री नितिन अग्रवाल के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। चंद्र विशाल दीक्षित ने कहा कि यह आयोजन मंत्री जी के जनसेवा और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



