शाहाबाद पठकाना रामलीला में मंचित हुआ सीता हरण प्रसंग, सीता के विलाप से भावुक हुए दर्शक
हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद की ऐतिहासिक पठकाना रामलीला में सोमवार की रात सीता हरण का मार्मिक प्रसंग मंचित हुआ। रावण और सीता के बीच हुए संवादों तथा सीता के करुण विलाप ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर नगर पालिका ईओ एवं मेला अध्यक्ष संजय मिश्रा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका ने रामलीला समिति को बड़ा तोहफ़ा देते हुए रामलीला मैदान को समिति के नाम अभिलेखों में दर्ज करने की घोषणा की।
नगर पालिका ने समिति को दिया बड़ा तोहफ़ा
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका की ओर से ईओ ने रामलीला मैदान को समिति के नाम दर्ज करने की औपचारिक घोषणा की । इस घोषणा को सुनकर उपस्थित लोग तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठे।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
मंचन के दौरान नगर पालिका ईओ ,मेला अध्यक्ष संजय मिश्रा, क्रेन ग्रोवर समिति के अध्यक्ष रंजीत सिंह, स्वामी आत्मानंद गिरि,सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राजनरायन समिति के पदाधिकारी और सहयोगीगण विशेष रूप से मौजूद रहे।
रामलीला मंच पर सम्मानित हुए ईओ
नगर पालिका ईओ का समिति की ओर से शॉल ओढ़ाकर ऋषि मिश्रा द्वारा सम्मान किया गया। इस सम्मान ने कलाकारों और दर्शकों दोनों के उत्साह में वृद्धि की।
धरोहर को जीवित रखने का संकल्प
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पठकाना रामलीला नगर की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



