शाहाबाद कोतवाली में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, एक दरोगा दो पुलिस कर्मी व लड़की के परिजनों पर मुकदमा दर्ज, दरोगा निलंबित
हरदोई (आरएनआई) कोतवाली शाहाबाद में पुलिस हिरासत में रवि सिंह राजपूत (अहमदनगर) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने जिले में तनाव पैदा कर दिया है। रवि को 28 अगस्त को नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
परिजनों का आरोप है कि रवि को बिना कानूनी प्रक्रिया के पांच दिन तक हिरासत में रखा गया और 31 अगस्त को उसकी हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। इस मामले में परिजनों ने पुलिस के खिलाफ तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने उप निरीक्षक बरुण शुक्ला, डायल 112 के दो पुलिसकर्मियों और नाबालिग लड़की के परिवार के खिलाफ FIR दर्ज की है। बरुण शुक्ला को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की सघन जांच एएसपी पूर्वी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच करेगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



