विजय की शपथ पर बढ़ा सस्पेंस, विदुथलाई चिरुथिगल काची ने मांगा उपमुख्यमंत्री पद

May 8, 2026 - 22:01
 0  189
विजय की शपथ पर बढ़ा सस्पेंस, विदुथलाई चिरुथिगल काची ने मांगा उपमुख्यमंत्री पद

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तमिलगा वेट्री कझगम प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ पर अब संशय गहरा गया है। पहले खबर थी कि विजय शनिवार सुबह 11 बजे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, लेकिन ताजा घटनाक्रम के बाद मामला उलझता दिखाई दे रहा है।

सूत्रों के अनुसार, विजय ने राज्यपाल को 116 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा था। उन्होंने यह भी कहा था कि बाकी विधायकों के हस्ताक्षर वाले समर्थन पत्र जल्द उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसी कारण अब तक राजभवन की ओर से सरकार गठन को लेकर अंतिम मंजूरी नहीं दी गई है।

बताया जा रहा है कि समर्थन पत्र में तमिलगा वेट्री कझगम के 107, कांग्रेस के 5 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कुल 4 विधायकों के हस्ताक्षर शामिल हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव में तमिलगा वेट्री कझगम को 108 सीटें मिली थीं, लेकिन विजय दो सीटों से चुनाव लड़ने के कारण एक सीट छोड़ चुके हैं।

इसी बीच विदुथलाई चिरुथिगल काची ने सरकार को समर्थन देने के बदले उपमुख्यमंत्री पद की मांग कर दी है। पार्टी का कहना है कि बिना सत्ता में भागीदारी के समर्थन देना संभव नहीं होगा। इससे विजय के सामने नई राजनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है।

दूसरी ओर, दो सहयोगी दलों की ओर से अब तक आधिकारिक समर्थन पत्र राज्यपाल को नहीं भेजे गए हैं। इसी वजह से सरकार गठन की प्रक्रिया अटक गई है और मुख्यमंत्री पद की शपथ पर सस्पेंस बना हुआ है।

तमिलनाडु की राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच अब सभी की नजरें राजभवन और संभावित गठबंधन वार्ताओं पर टिकी हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.