लमहेटा प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने की नारेबाजी, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कराए जाने की उठाई मांग 

Jul 11, 2025 - 19:44
Jul 11, 2025 - 20:17
 0  54
लमहेटा प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने की नारेबाजी, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कराए जाने की उठाई मांग 

फतेहपुर (आरएनआई) बहुआ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत लमहेटा के ग्रामीण शुक्रवार को कलेक्ट्रेट आए और प्रधान प्रतिनिधि पर अनियमितता व भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। तत्पश्चात जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर सभी बिन्दुओं की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। 

गांव के ही नितांत सिंह उर्फ नितिन की अगुवई में ग्रामीणों ने सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि चहेते लोगों को आवास का वितरण किया गया है। ग्राम कुवापार आबादी खलिहान में मध्य से रास्ता के साथ यह नक्सा विरूद्ध चौड़ी सड़क बनवाने की ज्यादती की है। मनरेगा से आंशिक जनसहयोग कम और ज्यादातर कार्य जेसीबी से करवाए गए हैं। प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बनवाई गई आरसीसी रोड पूर्णतः ध्वस्त हो गई है। छोटे जंगल से करोड़ों की लकड़ी कटवाकर बेंच देने के साथ कटी लकड़ी की जगह जंगल विभाग को दिया गया है। सामान्य बैकवर्ड व हरिजन आबादी में जबरन वृक्षारोपण करवाने से ग्रामीणों को रोक जेल भिजवाने की धमकी दी गई है। प्रतिनिधि द्वारा एससी कास्ट के लोगों को पट्टे की जमीन पर अपने घर के सामने जबरन कब्जा कर उस पर समरसेबुल और छानी छप्पर बनाए जाने व विरोध करने पर महिलाओं को आगे कर झगड़ा कराया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया कि सभी मामलों की जांच करवाकर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अनिल सिंह, अजय सिंह, राकेश सिंह, शिवबरन सिंह, पप्पू तिवारी, स्वतंत्र सिंह, शिवपूजन सिंह, अजय, वकील मिश्रा, अरविन्द सिंह, अरूण तिवारी, रामचन्द्र, डब्लू सिंह, गुड्डू सिंह, आशीष सिंह व पप्पू तिवारी भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0