लट्ठमार होली संग रामलीला महोत्सव का समापन

Oct 10, 2025 - 18:19
Oct 10, 2025 - 18:21
 0  135
लट्ठमार होली संग रामलीला महोत्सव का समापन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) नगर में एकता कमेटी के तत्वाधान में दो अक्टूबर से चल रहे भव्य श्री रामलीला महोत्सव गुरुवार को वृंदावन के प्रमुख त्यौहार फूलों की होली व लट्ठमार होली के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन मंच पर राधा कृष्ण के पवित्र स्वरूपों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भावपूर्ण श्रद्धा व्यक्त की। कलाकारों ने भक्तों के बीच जाकर फुहार व रंग-बिरंगे फूलों से होली खेली। पुष्प वर्षा से पूरा रामलीला परिसर आस्था और उत्सव के रंगों में सराबोर हो गया। सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र कार्यक्रम का देर रात तक आनंद उठाया।

कार्यक्रम समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा परिसर भजनों एवं जय घोष से गूँजता रहा। समापन के अवसर पर कमेटी की ओर से अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया गया तथा आए हुए अतिथियों ने भी भव्य आयोजन के लिए कमेटी का आभार जताया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में एकता कमेटी के सदस्यों ने रामलीला कमेटी के सदस्यों व कार्यक्रम के सभी सहयोगी सदस्यों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।इस कार्यक्रम समापन के अवसर पर एकता कमेटी के अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह राहुल ने कहा कि लगातार आठ दिन चले इस आयोजन में कलाकारों ने भगवान श्री राम के जीवन चरित्र का मनमोहक मंचन कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में मर्यादा, प्रेम और सद्भाव का संदेश प्रसारित होता है, साथ ही कलाकारों, समिति के सदस्यों व सभी सहयोगियों को सफल कार्यक्रम की बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष (यु.मो.) आकाश सिंह, मण्डल अध्यक्ष मयंक सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, ब्रह्म कुमार सिंह, विजय सिंह, अजय बाजपेई, जीशान मंसूरी, आशीष सिंह, अमित सिंह, हर्ष द्विवेदी, सभासद ज्ञानी मौर्य, जय बहादुर सिंह, सुनील सोनी, सत्यम गुप्ता, किशन अग्रवाल, मुकेश सिंह, लाल बहादुर सिंह, डॉ.अखिलेश, पी.डी. गुप्ता, अरविंद सिंह नीशू, अशोक सिंह, प्रमोद चौरसिया, आयुष सिंह, मृगेंद्र सिंह, मधुकर सिंह, विक्रांत सिंह, विक्रम सिंह, मनीष गुप्ता, अश्वनी सिंह, मोहित गुप्ता, विवेक राठौर, संगम मिश्रा, शौर्य सिंह, आदित्य गुप्ता, समर सिंह सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)