रूस ने EU के नए प्रतिबंधों को बताया अवैध, चेतावनी दी– ‘ईयू खुद को कर रहा है अलग-थलग’
मॉस्को (आरएनआई): यूरोपीय संघ द्वारा रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के कदम के बाद रूस ने कड़ा रुख अपनाया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि यूरोपीय संघ के 19वें प्रतिबंध पैकेज से स्पष्ट है कि ईयू खुद अपनी नीतियों की प्रभावशीलता पर भरोसा नहीं करता, फिर भी यह प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस रास्ते पर यूरोपीय संघ और अधिक विनाशकारी परिणामों का सामना कर सकता है।
ब्रुसेल्स में हाल ही में हुई बैठक में यूरोपीय संघ ने रूस पर 19वां प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इन प्रतिबंधों के तहत रूस की एलएनजी (तरल प्राकृतिक गैस) आपूर्ति 2026 तक यूरोपीय बाजारों तक प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके अलावा रूस की कंपनियों और कथित छद्म तेल बेड़े पर रोक, कुछ रूसी और विदेशी बैंकों के खिलाफ कार्रवाई, वित्तीय प्रतिबंध और कुछ सामानों के निर्यात पर पाबंदी भी शामिल है।
जखारोवा ने कहा कि यूरोपीय संघ ने रूस पर अवैध और एकतरफा प्रतिबंध लगाए हैं और इस कदम से ईयू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को अलग-थलग कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ ने चीन, बेलारूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, यूएई, भारत, थाईलैंड और उत्तर कोरिया के आर्थिक ऑपरेटर्स पर भी विभिन्न प्रतिबंध लगाए हैं।
रूस ने यूरोपीय संघ के इस कदम की कड़ी निंदा की और कहा कि ईयू अपने वैश्विक महत्वाकांक्षी कदमों से खुद की अंतरराष्ट्रीय साख को प्रभावित कर रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



