रिश्तेदारी में आए बुजुर्ग की शारदा नहर में डूबने से मौत
कछौना हरदोई (आरएनआई) रिश्तेदारी में आए बुजुर्ग व्यक्ति की नहर किनारे शौच जाने पर शारदा नहर में पैर फिसलने के कारण डूबने से मौत हो गई। अगले दिन गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। इस घटना से परिवारजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कस्बा संडीला के मोहल्ला बहादुर नगर निवासी रमेश चंद्र जयसवाल पुत्र फूलचंद जायसवाल उम्र 68 वर्ष कछौना थाना क्षेत्र के डबल नहर पर लालपुर स्थित देसी शराब ठेका संचालक के यहां रिश्तेदारी में आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह (डबल नहर) शारदा नहर के किनारे शौच क्रिया हेतु गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से शारदा नहर में डूब गए। काफी देर तक वापस न आने पर खोजबीन शुरू कर दी उसी दौरान शारदा नहर की पटरी पर चप्पल पड़ी मिली। इसी आशंका के चलते लायक खेड़ा के गोताखोरों के काफी मशक्कत के बाद शव को खोज पाए। कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया मृतक का एकलौता पुत्र राजीव जायसवाल जो वर्तमान समय में कोथावां ब्लॉक के गोसवा के परिषदीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात है। पिता के असमय निधन से शिक्षक परिवार काफी आहत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

