युपी: इंटरनेट केबल में आग से 13 घंटे बिजली गुल; शोरूम संचालक की मनमानी से 3,000 परिवार परेशान

लखनऊ में इंटरनेट केबल में आग लगने से 13 घंटे बिजली गुल रही। टीम रात में बनाने पहुंची तो शोरूम संचालक की मनमानी से बना नहीं पाई। इससे तीन हजार परिवारों को परेशान होना पड़ा। 

Jun 28, 2025 - 15:38
 0  135
युपी: इंटरनेट केबल में आग से 13 घंटे बिजली गुल; शोरूम संचालक की मनमानी से 3,000 परिवार परेशान

लखनऊ (आरएनआई) राजधानी लखनऊ में स्टेशन रोड इलाके में शुक्रवार रात करीब 12 बजे बिजली के खंभे पर इंटरनेट तारों के मकड़जाल में आग लग गई। इस कारण 13 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे तीन हजार परिवारों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इसके लिए एक कार शोरूम को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। 

हुसैनगंज के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार भारती ने बताया कि इंटरनेट केबल में आग लगने से 11 हजार वोल्ट की लाइन का फ्यूज उड़ गया था। फ्यूज को दोबारा लगाने के दौरान तकनीकी फाल्ट हो गया। इस कारण ओसीआर उपकेंद्र पूरी तरह से ठप हो गया। काफी मशक्कत के बाद उपकेंद्र के दो फीडर तो चालू हो गए, मगर जिस फीडर के पोल पर आग लगी थी, उसमें फॉल्ट आ गया। 

कर्मचारी रात करीब 12:30 बजे पोल पर काम करने के लिए पहुंचे तो शोरूम के सुरक्षा गार्ड ने सीढ़ी नहीं लगाने दिया। इसकी वजह शोरूम की नई गाड़ियां सड़कों पर खड़ी थी। इस कारण रात को बिजली चालू नहीं की जा सकी। इससे एक अपार्टमेंट सहित आसपास के उपभोक्ताओं की बिजली शनिवार दोपहर 1:00 के बाद चालू हो सकी।

सर्कल के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि शोरूम द्वारा अवैध रूप से सड़कों पर अतिक्रमण करके कारें खड़ा की गई थीं। इस कारण रात को फाल्ट का काम नहीं हो सका। शनिवार सुबह करीब 9 बजे काम शुरू हुआ। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे के बाद बिजली चालू हो सकी। इस दौरान पोल के जले तारों और फाल्ट को सही करने में करीब चार घंटे का वक्त लगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.