मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला एवं बालिका संवाद कार्यक्रम आयोजित

Oct 11, 2025 - 17:00
Oct 11, 2025 - 17:01
 0  27

हरदोई (आरएनआई) शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत महिला एवं बालिका संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे में उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए।

कार्यक्रम में छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और महिला सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका समाधान अधिकारियों द्वारा किया गया। मिशन शक्ति के इस चरण का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, जागरूकता लाना और उन्हें शासन की योजनाओं से अधिकतम रूप से जोड़ना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)