महोबा में जलशक्ति मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा, बीजेपी विधायक और मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक

Jan 30, 2026 - 20:59
Jan 30, 2026 - 21:01
 0  81
महोबा में जलशक्ति मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा, बीजेपी विधायक और मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक

यूपी (आरएनआई) यूपी के महोबा जिले में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के दौरान उस समय बवाल मच गया, जब चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत और मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला गांवों में पेयजल संकट और सड़कों की खुदाई से जुड़ा बताया जा रहा है।

आरोप है कि गांवों में पानी की आपूर्ति न होने और सड़कों को खोदकर छोड़ दिए जाने से नाराज विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने अपने क्षेत्र के करीब 100 ग्राम प्रधानों के साथ मंत्री का रास्ता रोक लिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि वे लगातार मंत्री को आवेदन देकर थक चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी गांव की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब विधायक के समर्थकों और मंत्री के सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प देखने को मिली। हालांकि बाद में प्रशासन और पार्टी नेताओं के हस्तक्षेप से हालात पर काबू पाया गया।

घटना ने क्षेत्र में जल संकट और विकास कार्यों को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़ते असंतोष को उजागर कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0