महुआ घाटी के बाढ़ राहत शिविर पहुंचे जनप्रतिनिधि, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री समेत जहानाबाद विधायक ने बांटी राहत किट

Aug 22, 2025 - 20:28
Aug 22, 2025 - 20:30
 0  81
महुआ घाटी के बाढ़ राहत शिविर पहुंचे जनप्रतिनिधि, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री समेत जहानाबाद विधायक ने बांटी राहत किट

फतेहपुर (आरएनआई) मलवां विकास खण्ड के अंतर्गत पाण्डु व गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ जैसे पैदा हुए हालातों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल महुआ घाटी के बाढ़ राहत शिविर पहुंचे। जहां बाढ़ प्रभावितों से वार्ता कर उनके बीच राहत किट का वितरण किया। 

बताते चलें कि इन दिनों पाण्डु व गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण तटीय इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। बाढ़ को देखते हुए नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों के लिए राहत शिविर भी बनाए गए हैं। इन राहत शिविरों में लोग रह रहे हैं। महुआ घाटी के बाढ़ राहत शिविर में बड़ी संख्या में लोग प्रवास कर रहे हैं। उनकी स्थिति जानने के लिए पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल पहुंचे और बाढ़ प्रभावितों से वार्ता की। वार्ता के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ को लेकर बेहद चिन्तित है और उनकी सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। बाढ़ प्रभावितों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। तत्पश्चात दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत किट का भी वितरण किया। राहत किट हाथ में पाकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0