महर्षि विद्या मंदिर की छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी, एसपी ने दिया बेटियों की सुरक्षा का भरोसा
हरदोई (आरएनआई) रक्षा बंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को महर्षि विद्या मंदिर हरदोई की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक हरदोई की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। राखी बांधने के बाद छात्राओं ने तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा हरदोई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में बेटियों को असुरक्षित महसूस नहीं होने दिया जाएगा और पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी रहेगी।
कार्यक्रम में छात्राओं ने भाई-बहन के अटूट रिश्ते, महिला सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए। पूरा माहौल उत्साह, अपनत्व और सांस्कृतिक गरिमा से सराबोर रहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



