मल्लावां में बालू भरा ट्रक पलटा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

Jun 12, 2024 - 07:54
Jun 12, 2024 - 07:56
 0  1.9k
मल्लावां में बालू भरा ट्रक पलटा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

हरदोई (आरएनआई) जिले की मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के चुंगी नम्बर 2 पर बालू भरे ट्रक के पलट जाने से एक ही परिवार के 8 लोगों के हताहत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि कंजड़ जाति के यह लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। करीब आधी रात के बाद माधौगंज की ओर से बालू से लदा ट्रक अचानक पलट गया जिससे एक ही परिवार के 8लोगो की मौत हुई है। मौके पर पुलिस ने राहत बचाव कार्य कराकर लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। परिवार में एक बच्ची के बचने की बात कही जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)