मथुरा में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शार्प शूटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Dec 2, 2025 - 12:00
 0  243
मथुरा में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शार्प शूटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मथुरा (आरएनआई) मथुरा में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25 हजार रुपये के इनामी शार्प शूटर पवन उर्फ यशवीर उर्फ बंदर के पैर में गोली लग गई। घायल स्थिति में पुलिस ने उसे दबोच लिया। फिलहाल उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना मथुरा एसओजी टीम और थाना बलदेव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पवन भाड़े पर हत्या करने का काम करता है और अत्यंत शातिर अपराधी है। उस पर एक बुजुर्ग की गोली मारकर नृशंस हत्या करने का आरोप है, जिसके मामले में थाना बलदेव में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की पिकअप गाड़ी और भारी मात्रा में असलाह व कारतूस बरामद किए हैं।

आरोपी पवन का आपराधिक इतिहास
मु.अ.सं. 213/25 – धारा 103(1)/61(2) बीएनएस, थाना बलदेव, मथुरा
मु.अ.सं. 59/2024 – धारा 307 आईपीसी, 3/25/27 आयुध अधिनियम, थाना खंदौली, आगरा
मु.अ.सं. 32/2024 – धारा 392, 411 भादवि, थाना फरह, मथुरा
मु.अ.सं. 621/2023 – धारा 323, 324, 504, 506 भादवि, थाना सादाबाद कोतवाली, हाथरस

पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और कई मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.