भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत: सिराज के पांच विकेट से ओवल टेस्ट 6 रन से अपने नाम किया
भारत ने ओवल टेस्ट छह रन से जीत लिया है।
लंदन (आरएनआई) भारत ने ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में छह रन से जीत हासिल की है। भारत ने 374 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 367 रन पर सिमट गई।
इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 364 रन बना लिए हैं। टीम जीत से 10 रन दूर है। वहीं, भारत को जीत के लिए एक विकेट की दरकार है। क्रिस वोक्स टूटे बाएं हाथ के साथ बल्लेबाजी करने आए हैं। वहीं, गस एटकिंसन भी क्रीज पर हैं।
इंग्लैंड को 357 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश टंग को क्लीन बोल्ड किया। अब भारत जीत से एक विकेट दूर है। फिलहाल गस एटकिंसन और क्रिस वोक्स क्रीज पर हैं। वोक्स एक हाथ से बल्लेबाजी करेंगे। इंग्लैंड को जीत के लिए 17 रन चाहिए।
इंग्लैंड को 354 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। सिराज कहर बरपा रहे है। उन्होंने पांचवें दिन जेमी स्मिथ को विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराने के बाद जेमी ओवरटन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इंग्लैंड को 20 और रन चाहिए, जबकि भारत को दो विकेट की दरकार है। सिराज ने चार विकेट ले लिए हैं।
इंग्लैंड को 347 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। सिराज ने जेमी स्मिथ को विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। इंग्लैंड को 27 रन की और जरूरत है। वहीं, भारत को तीन और विकेट चाहिए। फिलहाल ओवरटन और एटकिंसन क्रीज पर हैं।
पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। जेमी ओवरटन ने शुरुआती दो गेंदों पर दो चौके लगाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी की। अब इंग्लैंड को 27 रन की जरूरत है।
हैरी ब्रुक (98 गेंद में 111 रन) और जो रूट (152 गेंद में 105 रन) की शतकीय पारियों के बाद दिन के आखिरी सत्र में प्रसिद्ध कृष्णा (109 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (95 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। सीरीज में 2-1 से आगे इंग्लैंड ने जीत के लिए ओवल मैदान पर रिकॉर्ड 374 रन का पीछा करते हुए रविवार को चौथे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। दिन के आखिरी सत्र में अंपायरों ने लाइट मीटर से प्राकृतिक रोशनी को मापने के बाद खेल को रोकने का इशारा किया। खिलाड़ियों के मैदान से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद तेज बारिश होने लगी और मैदानकर्मियों को पिच को कवर से ढकना पड़ा। इस समय जेमी स्मिथ दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे, जबकि ओवरटन ने खाता नहीं खोला था। अंपायरों ने शाम के छह बजे (स्थानीय समय) दिन का खेल खत्म होने की घोषणा कर दी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



