बिटिया स्वस्तिका सिंह ने तीसरे प्रयास में एमबीबीएस प्रवेश हेतु सफलता की हासिल
सण्डीला, हरदोई (आरएनआई) मेडिकल क्षेत्र में स्नातक प्रवेश हेतु पात्रता परीक्षा नीट यूजी 2025 में मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक रेल विभाग में शिवनाथ सिंह की बेटी स्वस्तिका सिंह ने तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की। ऑल इंडिया 19682 का सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रवेश की अर्हता पूर्ण की है। पिता शिवनाथ सिंह ने बताया बिटिया शुरुआत से पढ़ने में अच्छी थी, उसके अंदर ललक थी। उसका लक्ष्य स्पष्ट था। यह परीक्षा उत्तीर्ण कर उसने माता-पिता, शिक्षकों व शहर का नाम रोशन किया। इस प्रयास से वह बेटियों के लिए प्रेरणा बनी। सफल छात्रा स्वस्तिका सिंह ने बताया कोई व्यक्ति के सामने बिना पैसे के इलाज का संकट न हो, वह सेवा भाव से इलाज करेगी। उसने 2022 में लखनऊ पब्लिक स्कूल से इंटर की परीक्षा 95% अंकों के साथ उत्तीर्ण की। उसने माता-पिता के मार्गदर्शन पर घर पर ही तैयारी कर परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। बेटी का एमबीबीएस प्रवेश हेतु सफल होने पर माता-पिता, शिक्षक गण गौरव महसूस कर रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

