बरसाती नाले और रेल पटरी से गुजरेंगे बच्चे? MLC ने किया विरोध
कछौना/हरदोई (आरएनआई) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यालयों को आपस में जोड़कर संसाधनों का साझा उपयोग और बेहतर शैक्षिक वातावरण देने की योजना है, लेकिन कछौना विकासखंड के ग्राम कन्हौआ में यह योजना बच्चों की जान पर बन आई है।
गांव का प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय बाबुरहा में मर्ज किया जा रहा है, जबकि वहां तक कोई पक्का मार्ग नहीं है। एक ओर कच्चा रास्ता और दूसरी ओर बरसाती नाला होने से बरसात के दिनों में आवाजाही मुश्किल हो जाती है। वहीं दूसरी ओर का रास्ता रेलवे ब्रांच लाइन के पास से होकर जाता है, जहां बारिश में पानी भरने पर नौनिहालों को रेल पटरी पार कर जोखिम उठाना पड़ता है।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने जनहित में विद्यालय को पेयरिंग न करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने उनके इस कदम की खुलकर सराहना की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



