बकाया वेतन के बदले दो लाख की मांग, 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए BSF के दो अधिकारी
आरोप है कि आरोपी एएओ ने शिकायतकर्ता के 18.73 लाख रुपये के वेतन और बकाया बिल भुगतान के लिए उससे कुल लंबित बिल का 15 से 20% की घूस मांगी थी।
नई दिल्ली (आरएनआई) सीबीआई ने दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो अफसरों को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी सहायक लेखा अधिकारी (एएओ) धर्मेंद्र कुमार वर्मा, वेतन एवं लेखा अधिकारी (पीएओ) और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। सभी दिल्ली कार्यालय में तैनात हैं।
आरोप है कि आरोपी एएओ ने शिकायतकर्ता के 18.73 लाख रुपये के वेतन और बकाया बिल भुगतान के लिए उससे कुल लंबित बिल का 15 से 20% की घूस मांगी थी। बाद में दो लाख रुपये पर बात तय हुई। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को जाल बिछाया और रिश्वत मांगने वाले आरोपी एएओ को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी रिश्वत के लिए दबाव बना रहे थे। जब वे नहीं माने तो मजबूरन शिकायत करनी पड़ी। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उनका बकाया वेतन चार जुलाई को ही लेखा विभाग में पहुंच गया था, पर उन्हें जारी नही किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



