फ्लाइट में हंगामा: भारतीय मूल के यात्री ने दबाया सहयात्री का गला, लैंडिंग के बाद गिरफ्तार
फ्रंटियर एयरलाइंस की उड़ान में हुई मारपीट के वायरल हो रहे वीडियो में ईशान शर्मा और कीनू इवांस एक-दूसरे की गर्दन पकड़ने और उसे दबाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि साथी यात्री उन्हें ऐसा करने से मना कर रहे हैं।
मियामी (आरएनआई) फिलाडेल्फिया से मियामी की उड़ान के दौरान विमान में मारपीट का मामला सामने आया है। उड़ान के दौरान मारपीट करने के लिए और अपने सह-यात्री पर हमला करने के आरोप में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह वाकया 30 जून को फ्रंटियर एयरलाइंस की उड़ान में हुआ। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय मूल के नेवार्क निवासी 21 वर्षीय ईशान शर्मा और कीनू इवांस को लड़ाई करते हुए देखा जा सकता है।
फ्रंटियर एयरलाइंस की उड़ान में हुई मारपीट के वायरल हो रहे वीडियो में ईशान शर्मा और कीनू इवांस एक-दूसरे की गर्दन पकड़ने और उसे दबाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, जबकि साथी यात्री उन्हें ऐसा करने से मना कर रहे हैं। वहीं, जब विमान मियामी में उतरा तो तुरंत ही ईशान शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
मियामी में विमान के लैंड होने के बाद इवांस ने पुलिस को बताया कि ईशान ने उस पर हमला बिना किसी उकसावे के किया। वह उसके पास आए और उन पर हमला किया और उनकी गर्दन पकड़ ली और दबाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान ईशान अजीबोगरीब तरीके से बड़बड़ा रहे थे। इस दौरान इवांस ने भी बचने की कोशिश में पलटवार किया, जिसमें ईशान को चोटें आईं हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



