प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकारी में अनियमिताओं को लेकर पत्र के माध्यम से जिला अधिकारी को अवगत कराया
कछौना हरदोई (आरएनआई) विकासखंड कछौना की ग्राम सभा टिकारी में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अनियमिताओं व आम जनमानस को लेकर बेहतर स्वास्थ्य लाभ ना मिल पाने की ज्वलंत समस्या को सामाजिक कार्यकर्ता आरबी सिंह तोमर उर्फ बबलू ने शिकायती पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया है। सामाजिक कार्यकर्ता आरबी सिंह तोमर उर्फ बबलू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के अथक प्रयास से स्थापित किया गया था जो लगभग 100000 आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में सहायक है। बालामऊ जंक्शन रेलवे फाटक अक्सर बंद होने के कारण क्षेत्र के लिए टिकारी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफी महत्वपूर्ण है। जिसमें एक वर्ष से कोई डॉक्टर व स्टाफ नर्स की तैनाती न होने के कारण फार्मासिस्ट के सहारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। ज्यादातर स्वास्थ्य कर्मी नियमित रूप व टाइम से नहीं आते हैं। तथा स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी का अंबार रहता है। डॉक्टर और स्टाफ नर्स की तैनाती न होने के कारण मरीजों व गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। कई बार फाटक बंद होने के कारण गर्भवती महिलाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना समय न पहुंच पाने के कारण अनहोनी घटना का शिकार हो जाती है। मजबूरी वश मरीज झोलाछाप डॉक्टरों की शरण में जाने को विवश है। करोड़ों रुपए की बनी इमारत मात्र शोपीस बनकर रह गई है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ न मिल पाने के कारण लोगों में काफी आक्रोश है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

