प्राथमिक विद्यालय मरेउरा में 'शिक्षा चौपाल' का आयोजन, निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति पर शिक्षकों का सम्मान

Jan 24, 2026 - 18:31
Jan 24, 2026 - 18:38
 0  540
प्राथमिक विद्यालय मरेउरा में 'शिक्षा चौपाल' का आयोजन, निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति पर शिक्षकों का सम्मान

कछौना, हरदोई (आरएनआई) उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड कछौना के प्राथमिक विद्यालय मरेउरा में 'शिक्षा चौपाल' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित गत दो वर्षों में 'निपुण लक्ष्य' को सफलतापूर्वक प्राप्त करने वाले विद्यालयों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन करना रहा। न्याय पंचायत पतसेनी के अंतर्गत आने वाले इस विद्यालय की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सराहे गए सम्मानित शिक्षक यज्ञदेव सोलंकी व सम्मानित शिक्षा मित्र रामप्रकाश श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। निपुण लक्ष्यों को समय से प्राप्त करने वाले नौनिहालों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल अध्यक्ष मयंक सिंह और मण्डल महामंत्री अजय बाजपेई उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमन सिंह, अनूष दीक्षित, कोटेदार पुत्र संदीप कुमार सिंह और प्रधान प्रतिनिधि बलवीर सिंह ने शिरकत की। शिक्षा चौपाल का संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता राठौर और शिक्षिका डॉ. शिखा त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष गुड़िया देवी सहित समस्त शिक्षक परिवार, ग्रामीण और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। चौपाल के दौरान वक्ताओं ने निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों पर चर्चा की और समुदाय से बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। अतिथियों ने विद्यालय प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के समर्पण से ही कछौना ब्लॉक शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)