प्रमुख सचिव सहकारिता ने की उर्वरक उपलब्धता व वितरण की समीक्षा
हरदोई (आरएनआई) प्रमुख सचिव सहकारिता सौरभ बाबू ने शुक्रवार को विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के साथ कृषि एवं सहकारी क्षेत्र, सहकारी बैंक और पीसीएफ की समीक्षा बैठक की।
उन्होंने समितियों में भुगतान हेतु क्यूआर कोड लागू करने, व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने, सोलर पैनल लगाने, कंप्यूटराइजेशन, समितियों के रेनोवेशन व गोदामों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही उर्वरक विक्रय के पीसीएफ केंद्रों को बढ़ाने, इनएक्टिव समितियों को एक्टिव करने और सचिवों की कमी होने पर स्थानीय स्तर पर अंशकालिक भर्ती कर केंद्रों को संचालित करने की बात कही।
बैठक में जिला प्रबंधक पीसीएफ को संडीला स्थित नए गोदाम में औपचारिकताएं पूर्ण कर उर्वरक केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए। सहकारी ऋण रिकवरी शीघ्र पूर्ण करने हेतु महाप्रबंधक सहकारी बैंक को सख्त हिदायत दी गई। साथ ही समितियों पर उर्वरक बिक्री से प्राप्त धनराशि को तत्काल बैंक में जमा करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव को आश्वस्त किया कि उनके स्तर से खाद वितरण की नियमित समीक्षा की जा रही है और जिले में उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति संतोषजनक है।
बैठक में एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, जिलाकृषि अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव, जिला प्रबंधक पीसीएफ, क्षेत्रीय प्रबंधक इफको, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सहकारी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



