पुलिसिया रौब दिखाकर घूस मांगना पड़ा भारी, एसपी ने एक दरोगा व एक सिपाही को किया  निलंबित

Oct 15, 2025 - 21:50
Oct 15, 2025 - 21:51
 0  243
पुलिसिया रौब दिखाकर घूस मांगना पड़ा भारी, एसपी ने एक दरोगा व एक सिपाही को किया  निलंबित

हरदोई (आरएनआई) हरपालपुर थाना क्षेत्र में तैनात दो पुलिसकर्मियों की करतूत उजागर होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। रिश्वत मांगने और जानकारी छिपाने के आरोप में पुलिस अधीक्षक हरदोई ने उपनिरीक्षक विजय शुक्ला एवं आरक्षी प्रतीक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षी प्रतीक कुमार यादव (पीएनओ-182353508) पर एक शिकायतकर्ता को डराने-धमकाने और उससे उत्कोच (रिश्वत) की मांग करने का गंभीर आरोप लगा है। वहीं, उपनिरीक्षक विजय शुक्ला (पीएनओ-231061939) पर यह आरोप है कि उन्हें आरक्षी द्वारा रिश्वत मांगने की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने इसे उच्चाधिकारियों को नहीं बताया, बल्कि उसके कृत्य का सहयोग किया।

क्षेत्राधिकारी हरपालपुर द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में दोनों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसपी हरदोई ने कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच भी आसन्न कर दी गई है।

पुलिस विभाग में इस कार्रवाई के बाद हलचल तेज है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार या कर्तव्यहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे वह किसी भी स्तर का अधिकारी या कर्मचारी क्यों न हो।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)