पुलिस अधीक्षक ने घूसखोर गौसगंज चौकी प्रभारी व मल्लावां थाने के कान्स्टेबल को किया निलंबित

Jul 23, 2024 - 19:27
Jul 23, 2024 - 19:27
 0  2.2k
पुलिस अधीक्षक ने घूसखोर गौसगंज चौकी प्रभारी व मल्लावां थाने के कान्स्टेबल को किया निलंबित

हरदोई (आरएनआई)थाना क्षेत्र कासिमपुर के अंतर्गत एक शिकायतकर्ता ने गौसगंज चौकी प्रभारी पर रिश्वत हेतु ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करवाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक हरदोई से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई ने जांच क्षेत्राधिकारी संडीला को दी। क्षेत्राधिकारी संडीला की जांच के आधार पर चौकी प्रभारी अभय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक हरदोई नीरज कुमार जादौन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं क्षेत्राधिकारी संडीला को अपराध की सही जांच कर इस सात दिनों में जांच पूर्ण कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में थाना मल्लावां में तैनात कांस्टेबल सोनू फौजदार को निलम्बित कर दिया है। साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है।तेजतर्रार नावगतुक पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिसकर्मी/अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि कोई भी विभागीय अधिकारी/कर्मचारी कोई ऐसा कार्य न करे, जिससे पुलिस विभाग की छवि खराब होती हैं, अन्यथा की स्थित में नियमानुसार संबंधित के विरुद्ध कड़ी से कडी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)