पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया

Nov 6, 2025 - 18:00
 0  729

कादीपुर (सुलतानपुर) (आरएनआई) बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर में आयोजित भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कई दिनों तक चले इस आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक समरसता का नया संदेश दिया। दीपों की जगमगाहट, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत की मधुर धुनों से संपूर्ण वातावरण दिव्यता से भर उठा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कादीपुर विधायक राजेश गौतम, विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र सिंह एवं रामसूरत राजभर, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह मोती, भाजपा नेता ई. रुपेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. श्रवण मिश्र, भाजपा अयोध्या प्रभारी मिथलेश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय प्रकोष्ठ निषाद पार्टी अरविंद सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभुराज सिंह, क्षत्रिय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई. आर.पी. सिंह, सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान नूरपुर शिवभूषण सिंह, बन्टी सिंह, तथा पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, संत-महंत और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मंच से वक्ताओं ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, समाज में एकता और धर्म के प्रति जागरूकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को न केवल धार्मिक रूप से जोड़ते हैं, बल्कि युवाओं में भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। बाबा ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सत्य, करुणा और सेवा का मार्ग ही जीवन को सफल बनाता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से धर्म, शिक्षा और सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तों की भीड़ मठ परिसर और गोमती तट पर उमड़ पड़ी। वातावरण “हर हर महादेव” और “जय माता दी” के जयघोष से गूंज उठा। दीपों की रौशनी में सजा मठ परिसर, पुष्पों से सुसज्जित मंच और श्रद्धालुओं की उमंग ने कार्यक्रम को एक अविस्मरणीय उत्सव का रूप दे दिया। श्रद्धालुओं ने इसे अलौकिक आध्यात्मिक अनुभव बताया और बाबा सत्यनाथ मठ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0