नेपाल के वित्त मंत्री की फिल्मी अंदाज में पिटाई, जनता ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसे बरसाए
नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर बैन लगाने के विरोध में लगातार दूसरे दिन युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच सरकार में इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है। पीएम केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है।
काठमांडू (आरएनआई) नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुका है। मंगलवार को राजधानी काठमांडू और अन्य शहरों में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया। गुस्साई भीड़ ने वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उन पर लात-घूसे बरसाए।
इस आंदोलन ने सरकार की नींव हिला दी। पहले गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने इस्तीफा दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
हिंसक प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में तोड़फोड़ और आगजनी की, साथ ही पूर्व प्रधानमंत्रियों पुष्प कमल दहल प्रचंड और शेर बहादुर देउबा के घरों को भी निशाना बनाया। पुलिस की गोलीबारी में अब तक 19 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल बताए जा रहे हैं।
विष्णुप्रसाद पौडेल नेपाल के कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) के उपाध्यक्ष हैं और उन्होंने उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



