निर्मित एवं निर्माणाधीन शौचालयों का सत्यापन करायें : डीएम
हरदोई (आरएनआई) कलेक्ट्रेट स्थित विवेकानंद सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में डीएम ने व्यक्तिगत शौचालयों के आवेदन, भुगतान की स्थिति, रेट्रोफिटिंग की प्रगति, आरआरसी निर्माण, ओडीएफ प्लस ग्रामों की घोषणा एवं सत्यापन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तथा फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि व्यक्तिगत व सरकारी शौचालयों के लाभार्थियों का सत्यापन कर अपात्रों पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र बन चुके हैं वहां तत्काल संचालन शुरू हो। गोवर्धन परियोजना के अन्तर्गत बायोगैस प्लांट से संचालित ग्रामों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।
डीएम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी शौचालय निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूरे कराये जायें।
बैठक में ब्लाक प्रमुख भरखनी, पिहानी सहित मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीपीआरओं, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



