‘देश को पाखंड से भरा संदेश दे रहे पीएम मोदी’, आर्थिक सर्वे और बजट सत्र पर बयान को लेकर कांग्रेस का हमला

Jan 29, 2026 - 12:50
 0  243
‘देश को पाखंड से भरा संदेश दे रहे पीएम मोदी’, आर्थिक सर्वे और बजट सत्र पर बयान को लेकर कांग्रेस का हमला

नई दिल्ली (आरएनआई)। संसद के बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर उनके बयान पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री हर सत्र से पहले देश के नाम “पाखंड से भरा संदेश” देते हैं, लेकिन संसद के भीतर विपक्ष को पर्याप्त अवसर नहीं दिया जाता।

कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्ष को विश्वास में लेने के लिए सर्वदलीय बैठकें नहीं बुलाते और न ही उनकी अध्यक्षता करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अक्सर अंतिम समय में विधेयक पेश कर देती है और बिना पर्याप्त संसदीय जांच व चर्चा के उन्हें पारित करा लिया जाता है। रमेश ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री संसद में विपक्ष के सवालों का सामना करने से बचते हैं और सदन के भीतर गंभीर बहस की बजाय राजनीतिक भाषणों को प्राथमिकता देते हैं।

कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि हर सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री संसद को पृष्ठभूमि बनाकर देश के नाम संदेश देते हैं, जो उनके मुताबिक वास्तविक संवाद के बजाय एकतरफा प्रस्तुति होती है। उन्होंने कहा कि आज का संबोधन भी उसी क्रम का हिस्सा है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र की शुरुआत पर संसद भवन परिसर में अपने पारंपरिक संबोधन में कहा कि भारत यूरोपीय संघ के साथ एक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देश के निर्माताओं और उद्योग जगत से अपील की कि वे खुलते वैश्विक बाजारों का लाभ उठाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से बाहर निकलकर स्थायी और दीर्घकालिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार केवल नीतिगत घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाओं की अंतिम पंक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दे रही है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारत आज आत्मविश्वास से भरा देश है और दुनिया के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है। उन्होंने जोर दिया कि विकास की दिशा में उठाए जाने वाले हर कदम में मानव-केंद्रित दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.