‘घूसखोर पंडित’ फिल्म को लेकर विवाद तेज, आईटी कमेटी अध्यक्ष निशिकांत दुबे बोले—चर्चा के बाद ही दूंगा प्रतिक्रिया
नई दिल्ली (आरएनआई) अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। फिल्म के शीर्षक को लेकर भोपाल, लखनऊ समेत देश के कई हिस्सों में विरोध के स्वर उठ रहे हैं। इसी बीच इस मामले पर भाजपा सांसद और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी की स्थायी समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया सामने आई है।
झारखंड के गोड्डा से चार बार के सांसद निशिकांत दुबे से जब फिल्म से जुड़े विवाद पर सवाल किया गया, तो उन्होंने संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस विषय पर संबंधित समिति में चर्चा के बाद ही कोई टिप्पणी करेंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “मैं आईटी कमेटी का चेयरमैन हूं, इस बारे में आपको चर्चा करने के बाद ही बता पाऊंगा।”
फिल्म के नाम को लेकर उठ रहे सवालों के बीच निशिकांत दुबे का यह बयान संकेत देता है कि मामला अब केवल सामाजिक बहस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संसदीय स्तर पर भी इस पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल, विवाद पर सभी की निगाहें आईटी की स्थायी समिति और आगे होने वाली चर्चाओं पर टिकी हुई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



