दिल्ली में मानसून की पहली बारिश से यमुना में उफान, खतरे के निशान को पार किया
दिल्ली में मानसून की एंट्री होते ही एक बड़ी परेशानी ने दस्तक दे दी है। कुछ दिनों पहले हुई बारिश की वजह से दिल्ली की यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली के लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल, मानसून की एंट्री के साथ ही दिल्ली की यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 203 मीटर तक पहुंच गया है। मालूम कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में काफी बारिश हो रही है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर दिल्ली पर दिख रहा है।
यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने की वजह से दिल्ली में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण आई तबाही की परछाई अब दिल्ली पर असर डाल रही है। इसी बीच हरियाणा के यमुनानगर जिले के हथिनी कुंड से हर घंटे 20 हजार क्यूसेक पानी दिल्ली की यमुना में छोड़ा जा रहा है। इसी वजह से दिल्ली में यमुना का वाटर लेवल अचानक इतना ज्यादा बढ़ गया है।
दिल्ली में सरकार और सभी प्रशासनिक विभाग लगातार बढ़ते यमुना के जलस्तर की वजह से अलर्ट मोड पर हैं। विभागों द्वारा दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरे से निपटने की तैयारी शुरू हो चुकी है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी यमुना का जलस्तर बढ़ गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



