दिल्ली में गैंगवार: सीलमपुर में हाशिम बाबा गैंग के मिस्बाह की सरेआम हत्या, 15 से ज्यादा गोलियां मारीं
नई दिल्ली (आरएनआई) — राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब बदमाशों ने हाशिम बाबा गैंग के सदस्य मिस्बाह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक, बदमाशों ने मिस्बाह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मिस्बाह को करीब 15 से ज्यादा गोलियां मारी गईं। वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और लोग अपने घरों में दुबक गए। गोलीबारी की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल से करीब 20 खाली खोखे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक मिस्बाह का नाम कुख्यात हाशिम बाबा गैंग से जुड़ा हुआ था और उसके खिलाफ 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस हमले के पीछे कौन-सी विरोधी गैंग शामिल है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस वारदात ने एक बार फिर दिल्ली में सक्रिय गैंगों और बढ़ते अपराध पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



