तारांकित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये:-जिलाधिकारी

Jul 10, 2025 - 20:11
Jul 10, 2025 - 20:15
 0  108
तारांकित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये:-जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई) आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई के दौरान कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जन सुनवाई के दौरान मौके पर ही पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन से आच्छादित कराया गया। मौके पर ही 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। आज कुल 04 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने। इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई के दौरान ही अब तक 160 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। अंत्योदय कार्ड धारकों का भी आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अंश निर्धारण व पैमाइश के प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। भूमि विवाद के प्रकरणों के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी में देरी न की जाय्के तारांकित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये। एक महिला मंजू देवी जिनके पति का देहांत हो चुका है, को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र दिलाने के साथ पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाया गया। उनके दोनों बच्चों को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया। उनका मौके पर ही राशन कार्ड बनाया गया। गिरीश चन्द्र नाम के एक दिव्यांग व्यक्ति को दुकान संचालन योजना के अंतर्गत धनराशि दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी भूमिका राजबहादुर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)