ट्रंप प्रशासन के साथ कोलंबिया का बड़ा समझौता, 22 करोड़ डॉलर में लौटा पहला चेक
वॉशिंगटन (आरएनआई) कोलंबिया विश्वविद्यालय ने बुधवार को बताया कि उनकी ट्रंप प्रशासन के साथ एक समझौते पर सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय प्रशासन संघीय सरकार को 22 करोड़ डॉलर से ज्यादा का भुगतान करेगा और इसके बदले में संघीय सरकार, विश्वविद्यालय की संघीय रिसर्च फंडिंग को बहाल करेगी। ट्रंप सरकार ने बीते साल विश्वविद्यालय परिसर में बड़े पैमाने पर हुए यहूदी विरोधी विरोध प्रदर्शनों से नाराज होकर संघीय फंडिंग रोकने का एलान किया था।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि समझौते के तहत कोलंबिया यूनिवर्सिटी प्रशासन तीन साल में सरकार को 20 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी। व्हाइट हाउस ने बताया कि साथ ही दो करोड़ डॉलर से ज्यादा की राशि विश्वविद्यालय परिसर के भीतर यहूदी कर्मचारियों के नागरिक अधिकारों के उल्लंघन के लिए दिए जाएंगे। इस्राइल पर 7 अक्तूबर 2023 को हुए हमले के बाद इस्राइल और हमास के बीच युद्ध छिड़ गया, जिसमें हजारों लोग मारे जा चुके हैं। इस्राइल के गाजा पर हमलों के खिलाफ अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों में इस्राइल और यहूदी विरोधी प्रदर्शन हुए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



