जिलाधिकारी ने जन सुनवाई मे सुनी 53 शिकायतें

Jan 16, 2026 - 18:45
Jan 16, 2026 - 18:48
 0  162
जिलाधिकारी ने जन सुनवाई मे सुनी 53 शिकायतें

हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 53 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण पूर्ण हो। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये व पात्रो को योजनाओं का लाभ दिया जाये, जनसुवाई में दो बाल सेवा योजना तथा एक राशन कार्ड संबंधी प्रकरण पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्टेªट भूमिका व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहंे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)